तरोई एक ऐसी सब्जी है जो जल्दी तैयार भी हो जाती है और इसके कई फायदे भी है। इसलिए आपको अपने आहार में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। आइए आपको बताते है तरोई के फायदे। तरोई इंसुलिन को नियंत्रित करती है, जिससे खून में शुगर लेवल भी संतुलित रहता है। तरोई में पेप्टाइड और एल्कलॉइड होते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है।
इससे शरीर में शुगर लेवल एकदम से बढ़ता नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे अब्सॉर्ब होता है। आपके चेहरे पर नजर आने वाली अधिकतर समस्याओं का कारण आपका पेट होता है। पेट खराब होने पर चेहरे पर दाने, मुंहांसे, बेजान त्वचा इत्यादि समस्या होती हैं। पेट के लिए तरोई की सब्जी बहुत फायदेमंद है। हफ्ते में दो बार तरोई खाने से पेट साफ रहता है और चेहरे पर कोई स्किन प्रॉब्लम नहीं होती। दो से तीन हफ्तों में आपको यह फर्क खुद नजर आएगा।
पेट कम करने के लिए भी तरोई मददगार है। यकीन नहीं हो रहा? जो सब्जी आप खाने से बचती थीं, वह आपके वेट लॉस को बढ़ावा देती है। तरोई में कैलोरी कम होती हैं और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह आपका पेट लम्बे समय तक भरती है और कैलोरी काउंट भी नहीं बढ़ाती। अक्सर लिवर इंफेक्शन या पेट में कीड़े हो जाते हैं, तो कारण है इंफ्लामेशन और कमजोर इम्युनिटी। चिंता की बात नहीं है, क्योंकि तरोई आपकी इन समस्याओं को दूर कर सकती है।
तरोई तोरी में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन, रिबोफ्लेविन और जिंक होता है जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है। यही नहीं तरोई की सब्जी इंफ्लामेशन को कम करने में भी कारगर है। आजकल हर दूसरी महिला एनीमिया की शिकार है। एनीमिया यानी आयरन की कमी जिसके कारण खून में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। एनीमिया में थकान और कमजोरी हर वक्त रहती है। दरसल आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने का काम करता है।
ऐसी ही अन्य खबरों के लिए अभी हमारी वेबसाइटHimachalSe पर जाएँ
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment