­

Wednesday, October 28, 2020

परिवहन निगम ने सवारियों को 80 रूटों पर दी बस सुविधा

loading...

 

परिवहन निगम ने अब त्योहारी सीजन ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी सवारियों को बस सुविधा प्रदान की है। लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए परिवहन विभाग ने 80 रूटों पर बसों की सुविधा दी है। पहले बहुत कम बसों का संचालन होने की वजह से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। जिसके चलते लोगों में काफी रोष भी पनप रहा था।

लोग भी सरकार से बसों को चलाने की मांग कर रहे थे। वही त्योहारी सीजन में लोगों को बाजार और अन्य जगह जाने के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। जिसके चलते परिवहन विभाग ने सवारियों को 80 रूटों पर बस की सुविधा प्रदान की। उधर, निगम के इंस्पेक्टर बिहारी लाल ने कहा कि कोरोना संकट के कारण अवकाश वाले दिनों में सवारियों की कम संख्या को देखते हुए बस रूटों में कटौती की जाती थी।

इससे सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली सवारियों को झेलनी पड़ रही थी। हालांकि अभी भी 126 रूटों पर बस सेवा को बहाल नहीं किया गया है लेकिन 80 रूटों पर सवारियों को लाभ मिलना शुरू हो चुका है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top