­

Friday, October 16, 2020

ब्यास नदी में मिला 65 वर्षीय महिला का शव, चार-पांच दिनों से थी लापता

loading...

 

जिला कांगड़ा में ब्यास नदी में आज एक महिला का शव बरामद हुआ है। यह शव ब्यास नदी में नाव चला रहा एक व्यक्ति को दिखा। व्यक्ति ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। महिला की पहचान 65 वर्षीय बालो देवी पत्नी शंभू राम जिला मंडी के रूप में हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह कुंडेश्वर महादेव मंदिर के समीप ब्यास नदी में 65 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते महिला की बेटी उसे अपने साथ घर ले गई। लेकिन कुछ दिन बाद महिला वहीं से लापता हो गई। इसके बाद महिला की बेटी ने सुजानपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शव की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है। पुलिस थाना लंबागांव प्रभारी अश्वनी शर्मा ने मामले की पुष्टि की।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top