­

Monday, October 5, 2020

शातिर ने कॉलेज के सहायक प्रोफेसर से की 50 हजार की ठगी

loading...

 

साइबर अपराध पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित होते नजर आ रहे हैं। लोगों के खातों से लगातार साइबर अपराधी रुपए उड़ा रहे हैं। पुलिस चाहकर भी उन पर लगाम नहीं लगा पा रही है। शातिर अलग अलग तरीके अपना कर लोगों को ठगने का काम कर रह हैं। आम लोग सीधे उनके झांसे में आ जाते हैं और गोपनीय जानकारी ठगों को दे देते हैं।

जिसका फायदा उठाकर ठग आराम से लोगों के खाते से लाखों रुपये उड़ा लेते हैं। ताजा मामले में शातिरों ने एमएलएलएम कॉलेज सुंदरनगर में भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर को 50 हजार रुपये का चुना लगा दिया। इसकी शिकायत पीड़ित महेंद्र सिंह निवासी गांव व डाकघर चुरड तहसील सुंदरनगर जिला मंडी ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महेंद्र सिंह ने बताया कि उसे एक अनजान नंबर से फोन आया और उसने फोन पर कहा कि वह बैंक मैनेजर बोल रहा है। शातिर ने उससे सीवीवी नंबर मांग कर उसके खाते से 50 हजार रुपए उड़ा दिए। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि की है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top