हिमाचल प्रदेश में कोरोना के लिहाज से रविवार का दिन भी ठीक नहीं बीता है। प्रदेश में रविवार को 4 और लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इनमें से 3 मौतें प्रदेश के अंदर जबकि एक मौत प्रदेश के बाहर हुई है। पहली मौत आईजीएमसी में शिमला के गुम्मा की रहने वाली 54 वर्षीय महिला की हुई है। वहीं दूसरी मौत नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हमीरपुर जिला के शिवनगर निवासी 81 वर्षीय व्यक्ति व तीसरी मौत भी नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कुल्लू जिला के शाढ़ाबाई का 33 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। इसके अलावा सोलन जिला के नालागढ़ की रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना के चलते दम तोड़ दिया है। यह मौत चंडीगढ़ में ही दर्ज की जाएगी। बता दें प्रदेश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 267 पहुंच गया है।
रविवार को प्रदेश में 181 नए मामले सामने आए हैं। इनमें मंडी के 46, शिमला के 34, कांगड़ा के 23, हमीरपुर के 17, कुल्ल के 14, बिलासपुर व ऊना के 12-12, चम्बा व सोलन के 8-8 व सिरमौर के 7 लोग शामिल हैं। प्रदेश में आज 217 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। इनमें शिमला के 39, बिलासपुर के 30, कुल्लू के 28, मंडी के 25, सिरमौर के 24, सोलन के 21, ऊना के 17, चम्बा व कांगड़ा के 11-11, किन्नौर के 7, हमीरपुर के 5 व लाहौल-स्पीति का एक व्यक्ति शामिल है।
शिमला जिला में कोरोना के 34 नए मामले आए हैं। संक्रमितों में संजौली 2, मेहली 1, यू.एस. क्लब 2, मल्याणा 3, न्यू शिमला 1, फागली 1, विकासनगर 1, पंथाघाटी 3, छोटा शिमला 3, समरहिल 1, लोअर बाजार 1, टुटू 1, कैथू 1, ओकओवर के समीप 1, आई.जी.एम.सी. 3, चिडग़ांव 2, रामपुर 2, जुब्बल कोटखाई 2, रोहड़ू 1, सोलन 1 और हमीरपुर का 1 मरीज शामिल है।
हमीरपुर जिला में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चौकी जम्वाला स्कूल की 21 वर्षीय महिला, बड़सर के गांव शेरी में पश्चिम बंगाल से आया 51 वर्षीय व्यक्ति व 47 वर्षीय महिला, गांव झंझियाणी में शिलांग से आया 45 वर्षीय व्यक्ति, कलोहा में पठानकोट से आया 7 वर्षीय बच्चा, गुजरात से आई झजरी की 26 वर्षीय महिला, बड़सर का 47 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव डुंगरी का 9 वर्षीय बच्चा और भोरंज थाना के 54, 55, 42 व 47 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के वार्ड नंबर-10 का 26 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर-1 का 31 वर्षीय व्यक्ति, डुडाणा गलोड़ में मुंबई से आई 25 वर्षीय युवती, बाड़ी क्षेत्र के घराण गांव में सिक्कम से आया 47 वर्षीय व्यक्ति व सुजानपुर के वार्ड नंबर-8 का 25 वर्षीय युवक शामिल है।
कुल्लू जिला में 14 मामले पॉजिटिव पाया गए हैं। इनमें भुंतर का 1, ढालपुर का 1, पीडब्लयूडी रैस्ट हाऊस मोहल के पास से 1, छडिय़ारी वशिष्ट मनाली से 2, गांधीनगर कुल्लू से 1, दियार भुंतर से 1, शाढ़बाई भुंतर से 2, ज्वानीरोपा से 1, बजौरा से 1, नग्गर से 1 व अखाड़ा बाजार से 1 मामला शामिल है।
बिलासपुर जिला में 12 नए मामले सामने आए हैं। इनमें बिलासपुर शहर के डियारा सैक्टर में 14 वर्षीय किशोरी, सदर उपमंडल के दयोली गांव से 26 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय व्यक्ति व 47 वर्षीय महिला, घुमारवीं उपमंडल के भपराल गांव से 11 वर्षीय किशोर, 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति व 59 वर्षीय व्यक्ति, घुमारवीं शहर से 50 वर्षीय व्यक्ति और झंडूता उपमंडल के बैहरन गांव से 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि अन्य 3 ममामों के बार में जानकारी जुटाई जा रही है।
ऊना में 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें पंजावर के 5 मरीज एक ही परिवार से हैं। इनमें 80, 44, 52 वर्षीय महिलाएं, 18 वर्षीय किशोरी सहित 3 वर्षीय बच्चा शामिल है। इसके अलावा महिला थाना ऊना की एचएचओ सहित गगरेट के गांव कलोह निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, घनारी निवासी 33 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय पुरुष, गोंदपुर बनेहड़ा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, बडोह निवासी 39 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय गगरेट निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
चम्बा जिला में 7 पुलिस कर्मियों समेत 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें पुलिस थाना सदर चम्बा में कार्यरत 39, 33, 48, 36, 44 व 40 वर्षीय पुलिस कर्मी, पुलिस लाइन बारगाह में कार्यरत 33 वर्षीय पुलिस कर्मी और जनजातीय क्षेत्र भरमौर के गांव पट्टी में 72 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोलन में 8 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बद्दी के 3, नालगढ़ का 1, एमएमयू के 2 व अर्की के 2 मामले हैं। इनमें आईएलआई के 6 और डायरैक्ट कॉन्टैक्ट के 2 मामले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में 6 पुरुष व 2 महिलाएं शामिल हैं।
सिमरमौर जिला में 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें ग्राम कोटड़ी नाहन से 54 वर्षीय पुरुष, गांव ढंडोली गग्गल शिकारी पच्छाद से 84 वर्षीय महिला, आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन से 26 वर्षीय पुरुष, यूको बैंक नाहन से 55 वर्षीय पुरुष, डीएवी पब्लिक स्कूल नाहन से 44 वर्षीय पुरुष, कोलर पांवटा साहिब से 30 वर्षीय पुरुष व डॉ. वाईएसपीजीएमसी नाहन से 50 वर्षीय महिला शामिल है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment