हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौत और संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के चलते एक और मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मंडी जिला की तहसील बालीचौकी के गांव पंजगाईं के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। उक्त व्यक्ति को तबीयत बिगडऩे के बाद अस्पताल लाया गया तथा थोड़ी देर के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत के बाद लिए कोरोना सैंपल में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। प्रदेश में आज शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज व उनकी पत्नी, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व उनकी पत्नी, कौशल विकास निगम के प्रमुख नवीन शर्मा और पुलिस के 67 जवानों सहित 292 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिला के हिसाब से बात करें तो आज मंडी में 66, सोलन में 55, कांगड़ा में 49, शिमला में 38, बिलासपुर में 25, कुल्लू में 17, चम्बा में 13, ऊना में 10, सिरमौर में 8, हमीरपुर में 6 व किन्नौर में 5 शामिल आए हंै। वहीं प्रदेश में 418 मरीज ठीक हो गए हैं। ठीक होने वाले में राज्ससभा सांसद इंदू गोस्वामी की रिपोर्ट भी नैगेटिव आई है। वहीं बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी की रिपोर्ट भी नैगेटिव पाई गइ है। जिला के हिसाब से बात करें तो आज कांगड़ा के 170, शिमला के 42, कुल्लू व मंडी के 38-38, सोलन के 31, बिलासपुर के 30, हमीरपुर के 24, ऊना के 19, सिरमौर के 16 व चम्बा के 10 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 16575 पहुंच गया है जबकि एक्टिव केस 3006 हो गए हैं।
मंडी जिला में 66 नए मामले सामने आए हैं। इनमें थर्ड बटालियन पंडोह के 32 जवानों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। वहीं कांगड़ा जिला में आए 49 नए मामलों पीटीसी डरोह के 35 जवानों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोलन जिला में पॉजिटिव पाए गए 55 नए मामलों में सोलन शहर के 34, बद्दी व परवाणु के 7-7, कंडाघाट के 4 व एक मामला नालागढ़ का है। इनमें डायरैक्ट कॉन्टैक्ट के 45, आईएलआई के 5, 1 ट्रैवलर, 1 वालंटियर व 3 फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं। शिमला जिला में पॉजिटिव पाए गए 38 मामलों में 9 संजौली, 3 छोटा शिमला, 1 कसुम्पटी, 2 लोअर बाजार, 2 लक्कड़ बाजार, 1 अनाडेल, 1 बालूगंज, 1 आरट्रेक, 1 ठियोग, 2 सुन्नी, 2 चिडग़ांव, 2 कुमारसैन, 2 आईजीएमसी, 2 टिक्कर, 5 रामपुर, 1 मिलटरी अस्पताल और 1 मामला मंडी जिला का शामिल है।
ऊना जिला में पॉजिटिव पाए गए 10 नए मामलों में 65 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 60 वर्षीय पत्नी, 32 वर्षीय महिला व उसका 7 वर्षीय बेटा और एक 13 वर्षीय बालक, जनकौर की 30 वर्षीय युवती और मजारा का 39 वर्षीय व्यक्ति, गगरेट के राजपूतां बढ़ेडा की 52 वर्षीय महिला, हरोली के बाथड़ी में एक ही परिवार के दो सदस्य 58 वर्षीय व्यक्ति और 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाए गए हैं।
चम्बा जिला पॉजिटिव पाए 13 नए मामलों में भरमौर पंचायत की 32 वर्षीय महिला व 38 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम पंचायत पियूहरा के 79 वर्षीय व्यक्ति, चम्बा शहर के मोहल्ला धड़ोग की 30 वर्षीय महिला, अप्पर जुलाहकड़ी की 57 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय युवती, ग्राम पंचायत सरोल के गांव नानू के 57 वर्षीय पुरुष, कोटी की 50 वर्षीय महिला, ग्राम पंचायत कंदला के 29 वर्षीय पुरुष व 16 वर्षीय बच्चा, ग्राम पंचायत राजपुरा के गांव गन्याली के 48 वर्षीय पुरुष व 45 वर्षीय महिला और किहार गांव के 55 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
सिरमौर जिला 8 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आरटीपीसीआर के तहत 2 लोग पॉजिटिव आए हैं, जिनमें नाहन सब डिवीजन के अमरपुर मौहल्ला नाहन से 55 वर्षीय पुरुष व सैनवाला की 23 वर्षीय महिला शामिल हैं। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टैस्ट के तहत पॉजिटिव पाए गए 6 मामलों से 4 पांवटा साहिब व 2 मामले शिलाई क्षेत्र के हैं।
हमीरपुर जिला में पॉजिटिव पाए गए 6 मामलों में नादौन उपमंडल के गांव किटपल का 17 वर्षीय युवक और गांव झलान का 37 वर्षीय व्यक्ति, नाल्टी क्षेत्र के गांव पटयाहू के 39 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर के वार्ड नंबर-8 के 26 वर्षीय युवक, गांव धनेटा की 56 वर्षीय महिला व एक व्यक्ति शामिल है। वहीं किन्नौर जिला में पॉजिटिव आए 5 मामले ग्रिफ कंपनी से सामने आए है। उक्त सभी पॉजिटिव पाए गए लोग मजदूर बताए जा रहे हैं।

from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment