­

Friday, October 16, 2020

25 वर्षीय महिला ने अस्पताल में लगाया फंदा, थोड़े दिन पहले हुई थी….

loading...

 

जिला कांगड़ा के इन्दौरा थाना डमटाल के अंतर्गत आते सैनिक अस्पताल में महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। महिला की पहचान 25 वर्षीय रेशमी पति नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। बता दें कि महिला की कुछ दिन पहले ही इस अस्पताल में डिलीवरी हुई थी जिसके चलते महिला को यहां लाया गया था।

महिला ने सुबह के समय बालकनी में फंदा लगा लिया। लेकिन जब परिजनों ने महिला को देखा तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया। उधर, डीएसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top