जिला कांगड़ा में कोरोना के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं टांडा अस्पताल के डॉक्टर सहित जिले में 25 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
इनमें नप कांगड़ा का बुजुर्ग व्यक्ति, एमएच पालमपुर में सेना का जवान, पालमपुर के बिंद्राबन का व्यक्ति व फतेहपुर का बुजुर्ग व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। भटोली गांव के तीन लोग, जवाली की महिला, कालू दी हट्टी की महिला, नप कांगड़ा का व्यक्ति व महिला भी पॉजिटिव पाई गई है।
खैरियां गांव की महिला, धर्मशाला के सकोह का युवक, जसूर का युवक, थुरल के दो बुजुर्ग लोग, आइमा गांव का बुजुर्ग, घुघर गांव की महिला संक्रमित हुई है। बंदला गांव की महिला, दरगेल गांव की महिला, भवारना के तीन लोग व धर्मशाला के दाड़ी का बुजुर्ग व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सीएमओ कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में छह लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 2719 मामले हो गए हैं, इसमें से 292 उपचाराधीन हैं।
No comments:
Post a Comment