­

Tuesday, October 6, 2020

दर्दनाक सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल

loading...

 

दर्दनाक सड़क हादसा: कार खाई में गिरी, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल

उपमंडल रामपुर के ननखड़ी क्षेत्र में कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक महिलाओं की शिनाख्त चालक आलमा व गरजा देवी गांव अड्ड्ू, डाकघर दनावली जिला शिमला के रूप में हुई है।

घायलों में मीरा देवी, शकुंतला देवी व सत्या देवी शामिल हैं। यह हादसा सायंकाल 4 बजकर 15 मिनट पर हुआ है। सैंट्रो गाड़ी ननखड़ी से अड्डू की ओर जा रही थी कि नालाबन में अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे लुढ़क गई। मृतक दोनों महिलाएं एक ही गांव दनावली की रहने वाली थीं।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिलाओं को निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में चालक आलमा देवी व गरजा देवी की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top