नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सुरला पंचायत के डुकी गांव में एक पिकअप खाई में लुढ़क जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना करीब 9:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। भाजपा नेता प्रीत मोहन शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी शमशेर चंद की पिकअप गाड़ी को ड्राइवर कालू (दीपक) चला रहा था। इस गाड़ी में करीब 10 -12 लोग सवार थे और यह सभी लोग तारापुर चासी गांव में बसेरा धार्मिक आयोजन में जा रहे थे।
अचानक डुकी के पास चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। और यह गाड़ी करीब 100 मीटर के आसपास खाई में लुढ़क गई। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और 108 से घायलों को नाहन भेजा। स्थानीय लोग अभी भी मौके पर मौजूद हैं और यह पता लगा रहे हैं कि कोई व्यक्ति झाड़ियों में तो नहीं फंसा हुआ है।
इस दुर्घटना में गाड़ी में करीब 2 या 3 महिलाएं बताई जा रही है। जिनमें से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। अभी तक यह पुख्ता जानकारी नहीं है कि इन सब घायलों में गंभीर रूप से कितने घायल हैं।
from HIM NEWS
No comments:
Post a Comment