­

Saturday, September 5, 2020

Breaking: पालमपुर में कोरोना से महिला की मौत, अब तक कोरोना के 94 मामले

loading...
doctor of chuwadi hospital corona positive
शिमला : हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। वीरवार को जहां प्रदेश में 3 लोगों की मौत हुई थी, वहीं आज अब तक दो महिलाओं ने कोरोनो के कारण दम तोड़ दिया है। एक मामला सुबह सिरमौर के नाहन में आया था, जहां एक 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। वहीं शाम को अब पालमपुर की एक महिला की मौत हुई है। उक्त महिला मरांडा में डेंटल मैकेनिक के रूप में काम करती थी तथा शुक्रवार ही उसे नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिसके पश्चात उसके सैंपल लिए गए जो जांच में पॉजिटिव आए हैं। बताया जा रहा है कि महिला को पिछले कल बुखार आया था। पालमपुर में महिला की मौत जांच में कोविड-19 संक्रमित पाए जाने की नागरिक चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय महाजन ने पुष्टि की है। वहीं दूसरी ओर यदि आज कोरोना केस की बात करें तो अब तक प्रदेश में 94 केस आए है, जिसमें मंडी में 20, सिरमौर में 32, चंबा में 33, शिमला में 3, कांगड़ा में 4 और कुल्लू में 2 मामले सामने आए हैं।
मंडी में ये आए पॉजिटिव
मंडी जिला में शुक्रवार को कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इनमें हयलोग धर्मपुर से 39 वर्षीय पुुरुष, भढय़ार धर्मपुर से 42 वर्षीय पुरुष, सतरेड़ धर्मपुर से 45 वर्षीय महिला, कोठवां संधोल से 53, 50 व 44-44 वर्षीय महिला, 4 वर्ष का बच्चा, और 31 व 80 वर्षीय पुरुष, जंधड़ से 26 वर्षीय पुरुष, सकरोग पधर का 36 वर्षीय पुरुष, जलेहड़ पधर से 25 वर्षीय महिला, मझारनू जोगिंद्रनगर से 18 वर्षीय पुरुष, छमेहड़ जोगिंद्रनगर से 24 वर्षीय महिला, गरोड़ू जोगिंद्रनगर से 32 वर्षीय पुरुष, नेर जोगिंद्रनगर से 52 वर्षीय पुरुष, बनोन जोगिंद्रनगर से 27 वर्षीय पुरुष, धाबन बल्ह मंडी से 48 वर्षीय पुरुष शामिल है।
सिरमौर ये आए पॉजिटिव
वहीं सिरमौर जिला में 32 नए मामले सामने आए हैं। इनमें फोरैस्ट कालोनी पांवटा साहिब से 28, 29, 30, 36, 50, 54 व 60 वर्षीय पुरुष और 49 वर्षीय महिला, आदर्श कालोनी से 34 व 40 वर्षीय पुरुष, बद्रीपुर से 24 व 28 वर्षीय पुरुष,  चरना नोहराधार से 32 व 42 वर्षीय पुरुष, नाहन से 33 वर्षीय पुरुष, शमशेरपुर पांवटा साहिब से 53 वर्षीय महिला, अकालगढ़ से 25 वर्षीय पुरुष, मोहल्ला रामकुंडी नाहन से 47 वर्षीय महिला, लोधिया संगड़ाह का 27 वर्षीय पुरुष, नया गांव माजरा से 32 वर्षीय पुरुष, राजपुर कांगड़ा से 38 वर्षीय पुरुष, रामपुर माजरी से 32 वर्षीय पुरुष, केनाल रोड से 26 वर्षीय पुरुष, तरूवाला से 61 वर्षीय पुरुष, मेलियों नाहन रोड से 22 वर्षीय पुरुष, संत कालोनी से 38 वर्षीय पुरुष, बेलवाली पांवटा साहिब से 31 वर्षीय पुरुष, कालाअंब से 24 वर्षीय महिला, कोलर से 23 वर्षीय पुरुष, नोहराधार से 28 वर्षीय पुरुष व भिवाल से 27 वर्षीय पुरुष  पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस चकली नाहन से भी एक मामला सामने आया है।
शिमला में बैंक कर्मी सहित 3 पॉजिटिव
वहीं शिमला जिला में 3 मामले सामने आए हैं। इनमें आईजीएमसी में भर्ती एक 53 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा एक मामला रोहड़ू का है। यहां एक बैंक में कार्यरत व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है जोकि पटियाला से लौटा था। वहीं कांगड़ा जिला में 4 और कुल्लू में 2 मामले सामने आए हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कुल मिलाकर प्रदेश में आज अब तक 94 केस सामने आए हैं।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top