­

Sunday, September 20, 2020

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कृष्ण पाल के निधन पर शोक व्यक्त

loading...

 

जिला लोक सम्पर्क अधिकारी बिलासपुर कृष्ण पाल के आकस्मिक निधन पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग सोलन के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 52 वर्षीय कृष्ण पाल का गत दिवस चण्डीगढ़ में निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से चण्डीगढ़ में एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। मंडी शहर के रहने वाले कृष्ण पाल ने वर्ष 2007 में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में बतौर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी अपनी सेवाएं आरम्भ की थीं।

वे जोगिंदरनगर, मण्डी, नाहन और सुन्दरनगर में सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के पद पर रहे। हाल ही में उनकी पदोन्नति जिला लोक संपर्क अधिकारी पद पर हुई थी। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top