
पुलिस थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के अंतर्गत बनखंडी के चूर्ण गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान मस्तान सिंह (38) पुत्र उधम सिंह गांव चूर्ण के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार युवक रात को बिना बताए छत के ऊपर बने कमरे में सोने चला गया था और उसकी पत्नी नीचे कमरे में सोई रही। जब पत्नी रात 2:30 बजे पति को देखने छत पर गई तो देखा उसका पति गाडर के साथ फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने इस बात की सूचना प्रधान कमलेश देवी को दी। प्रधान ने पुलिस चौकी रानीताल को सूचित किया।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विजय कुमार अपनी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। बताया जा रहा है कि कमरे में बच्चों के लिए झूला डाला गया था, उसी झूले की रस्सी से युवक ने फंदा लगाया है।
मस्तान सिंह चंडीगढ़ में उच्च न्यायालय के वकील के पास मुंशी के रूप में कार्य करता था और कोविड 19 के चलते तीन-चार महीनों से घर पर ही था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है। डीएसपी देहरा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा ले जाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment