­

Thursday, September 24, 2020

भारतीय सेना में कैप्टन बनकर कंचन भंडारी ने चमकाया हिमाचल का नाम

loading...

मंडी जिला मंडी के जोगेंद्रनगर की भराड़ू पंचायत के गड़ूही गांव की बेटी कंचन भंडारी ने भारतीय सेना में कैप्टन बनकर एक बार फिर हिमाचल को गर्व का अवसर दिया है। कंचन भंडारी के भारतीय सेना में कैप्टन बनने से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है। कंचन की इस उपलब्धि से माता कृष्णा देवी और पिता रवि सिंह अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

वहीं, कंचन के दादा स्व. मेघ सिंह व पिता रवि सिंह जोकि सेना में सेवाएं दे चुके हैं उनसे ही कंचन को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। उनकी माता कृष्णा देवी गृहिणी हैं। बता दें कि कंचन की प्राथमिक शिक्षा भराड़ू गांव में ही हुई। उसके बाद उच्च शिक्षा धर्मशाला से हासिल की। उसके बाद वह सेना में भर्ती हो गई। इन दिनों वह पालमपुर सेना मुख्यालय में सेवाएं दे रही है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top