­

Thursday, September 17, 2020

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक पुलिस के हत्थे चढ़ा

loading...
जिला मंडी में दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने धर दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद वह गर्भवती हो गई थी। जिसके बाद पुलिस उक्त तांत्रिक की तलाश में जुट गई थी तथा अब कड़ी मशक्कत के बाद कथित तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त लड़की बीमार ही रहती थी जिसके चलते उसकी मां उसे तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए ले गई। नौ मार्च को कथित तांत्रिक ने मां से कहा कि वह लड़की को रोट लेकर अकेले ही उसके पास भेज दे। जैसा तांत्रिक ने कहा मां ने भी वैसा ही किया और लड़की को अकेले ही तांत्रिक के पास भेज दिया।
इस दौरान कथित तांत्रिक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। जिसके कुछ महीनों बाद लड़की को पेट में दर्द उठा तो उसके परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच करने के बाद कहा उक्त लड़की गर्भवती है। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। उक्त अपराधी फरार चला हुआ था जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
उधर मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कथित तांत्रिक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तांत्रिक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top