
नए शेड्यूल के साथ दिल्ली से भुंतर के लिए एयर इंडिया ने सोमवार को उड़ान शुरू की। लेकिन जहाज में तकनीकी खराबी से उड़ान वापस नहीं जा सकी। ऐसे में चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली सवारियों को परेशान होना पड़ा। जहाज की तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए आज दिल्ली से टीम भुंतर आएगी। दिल्ली-भुंतर वाया चंडीगढ़ होकर आई उड़ान सुबह 11 बजे भुंतर पहुंची।
दिल्ली और चंडीगढ़ से 48 सवारियों ने लैंडिंग की। एक साथ तीन जगहों को जोड़ने वाली उड़ान से सैलानियों के साथ आम लोगों को भी फायदा होगा। इस पर जिलावासियों ने खुशी जताई है। उड़ान की नए शेड्यूल से जिले के पर्यटन कारोबारियों की पुरानी मांग पूरी हो गई है। उड़ान को दिल्ली से वाया चंडीगढ़ चलाने से चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
भुंतर में एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अखिलेश विजयी ने कहा कि दिल्ली-चंडीगढ़-भुंतर की उड़ान सेवा सोमवार को आरंभ हो गई है। पहली उड़ान में 48 लोग कुल्लू पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जहाज में कुछ तकनीकी खराबी आने से एहतियातन वापसी की उड़ान को रद्द करना पड़ा। मंगलवार की उड़ान से विशेषज्ञ का एक दल भुंतर पहुंचेगा, इसके बाद ही जहाज दिल्ली भेजा जाएगा।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment