­

Saturday, September 5, 2020

मक्की की कच्ची फसल काटने को मजबूर हुए किसान

loading...
ऊना जिला के क्षेत्र में मौसम की मार से बची मक्की की फसल को जंगली जानवर तबाह कर रहे हैं। ऐसे में मजबूर किसान कच्ची फसल को ही काटने पर मजबूर हो गए हैं। क्षेत्र के किसानों ने इस बार फसल की अच्छी पैदावार लेने के लिए खूब मेहनत की थी। परिणामस्वरूप फसल की पैदावार अच्छी हुई, लेकिन फसल चरम सीमा पर पहुंचने वाली थी तो पहले सुंडी रोग, उसके बाद मौसम और अब जो फसल बची है उस पर जंगली जानवरों ने कहर ढहा दिया है।
क्षेत्र के ठठूंह, बुहाणा, कोकरा, धनेत, मटियाणा, चभराणी, चिलियां, मुच्छाली, चपलाह, चडोली, चम्बोआ, बेहलां मांजरू आदि स्थानों पर किसानों ने कच्ची फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए इसे काटना शुरू कर दिया है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top