­

Thursday, September 3, 2020

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की प्रियंका ठाकुर वायु सेना में बनी कैप्टन

loading...

मंडी के जोगेन्द्रनगर की प्रियंका ठाकुर वायुसेना में कैप्टन बन गयी है। प्रियंका जोगेन्द्रनगर के टाटण गाँव की रहने वाली है। अब वह केन्द्र शासित राज्य लद्धाख में अपनी सेवाए देगी। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रावमापा जोगेन्द्रनगर से हुई है। उन्होंने 26 फरवरी 2018 को बतौर लेफ्टिनेंट कानपुर में जॉइन किया था। उन्होंने ये पद दो वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद हासिल किया है। उनकी माता एक गृहणी है और पिता इन दिनों भारतीय रेल विभाग में सेवाएं प्रदान कर रहे है।

लगभग दो वर्ष की कड़ी मेहनत के उपरांत उन्होंने एयर फोर्स में हाल ही में कैप्टन पद हासिल किया है। आगे चल कर वायु सेना की लड़ाकू टुकड़ी में प्रियंका शामिल होना चाहती हैं। उनके पिता अमर सिंह इन दिनों भारतीय रेल विभाग में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। प्रियंका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय दादा शंकर दास, पिता अमर सिंह, माता सुभद्रा कुमारी, जयपुर के कर्नल मुखर्जी और जोगिंद्रनगर कन्या पाठशाला के नेकराम शास्त्री, अंकित शर्मा को दिया है।
from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top