­

Saturday, September 12, 2020

हिमाचल भाजपा कंगना रनोट के स्वागत के लिए तैयार, संगठन को मिलेगी मजबूती

loading...
हिमाचल प्रदेश भाजपा कंगना रनोट के स्वागत के लिए तैयार, संगठन को मिलेगी मजबूती
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट के भाजपा में शामिल होने से पार्टी का कुनबा और बढ़ेगा। प्रदेश व देश में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी। कंगना कब भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेगीं, फिलहाल यह उन पर निर्भर है। प्रदेश नेतृत्व के बजाय कंगना की भाजपा में प्रवेश की तिथि व समय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। कंगना सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व के संपर्क में है। उनका मुंबई से 14 सितंबर को वापस लौटने का कार्यक्रम है। वह दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए उनका आभार जताएंगी। बाद में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मिलने का कार्यक्रम भी है। भाजपा में एंट्री को लेकर दोनों नेताओं से चर्चा कर सकती हैं।

मां आशा ने किया है इशारा

शिवसेना के बाद कंगना ने अब जिस तरह कांग्रेस पार्टी की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला है, उससे यह बात तय है कंगना देर सवेर कभी भी भाजपा का दामन थाम सकती है। उनकी मां आशा रनोट गुरुवार को इस बात का इशारा कर चुकी हैं। 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा कंगना को कांग्रेस के खिलाफ मोहरा बनाकर उतार सकती हैं। महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार के अत्याचार की गूंज प्रदेश की वादियों में सुनाई दे सकती है। गुटों में बंटी कांग्रेस को कंगना की काट ढूंढना मुश्किल हो जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में कोटखाई दुष्कर्म व वनरक्षक होशियार सिंह की मौत को मुद्दा बनाकर भाजपा ने कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया था। प्रदेश भाजपा नेतृत्व भी कंगना का पार्टी में स्वागत करने को लेकर पूरी तरह तैयार खड़ा है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top