हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण चिंता का विषय बनता जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि जहां पहले कोरोना के मामले ही रिपोर्ट किए जा रहे थे तो वही अब दूसरी तरफ राज्य में कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में लाख कोशिशों के बावजूद भी कोरोना नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है। इसी बीच कोरोना संक्रमित महिला द्वारा आत्महत्या का पहला मामला सामने आया है। जहां शिमला के डीडीयू में आधी रात को एक संक्रमित महिला ने आत्महत्या कर ली है।
महिला की पहचान 54 वर्षीय कमला पत्नी स्व. धनी राम, जिला शिमला के पुलिस थाना चौपाल के तहत आते गांव चाडच के रूप में हुए है। महिला पिछले 4 साल से ब्लड प्रेशर की मरीज थी। जानकारी के अनुसार महिला 18 सितम्बर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद इसे चौपाल से शिमला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां महिला कोविड वार्ड में उपचाराधीन थी।
महिला ने देर रातआइसोलेशन वार्ड के बाहर बनी गैलरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। बताया जा रहा है कि अस्पताल प्रशासन ने सुबह 4:00 बजे महिला का शव फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
from HIM NEWS
No comments:
Post a Comment