­

Saturday, September 12, 2020

हिमाचल में बढ़ा डेथ रेट, रिकवरी रेट में भी आई गिरावट

loading...
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। हिमाचल में ऐसा कोई भी दिन नहीं है जिस दिन कोरोना के मामले सामने नहीं आ रहे हैं। प्रदेश का कोई भी जिला कोरोना वायरस से अछूता नहीं है। आए दिन सामने आ रहे मामलों ने एक तरफ जहां प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है तो वहीं दूसरी तरफ आमजन में भी खौफ का माहौल पैदा हो गया है।
आलम यह है कि हिमाचल में कोरोना 8500 को भी क्रॉस कर गया है। वही हिमाचल प्रदेश में मृत्यु का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। लगातार सामने आ रहे मामलों से राज्य में रिकवरी रेट में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिनों जो रिकवरी रेट 74 के आसपास पहुंच गया था अब उसमें 8 फ़ीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।
हिमाचल में रिकवरी रेट घटकर 67 फीस दी तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक 66 लोग इस गंभीर महामारी के चलते अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं हिमाचल में 2700 से अधिक एक्टिव केस हैं जबकि 5730 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए हैं।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top