
शहर में एक महिला ने नशे की हालत में खूब हुड़दंग मचाया। दुकानदारों की सूचना पर चंबा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों की सलाह के बाद उसे घर भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस ने महिला को चेतावनी दी है कि अगर उसने दोबारा सार्वजनिक स्थान पर लोगों को परेशान किया तो उसे जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
जानकारी के अनुसार महिला ने पहले नशे में धुत महिला ने मुख्य चौक से लेकर गांधी कांप्लेक्स तक सभी दुकानदारों को परेशान किया। यही नहीं उसने कुछ दुकानदारों के साथ गाली गलौज भी किया। इससे परेशान दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया। महिला नशे में इतनी धुत हो गई थी कि वह पुलिस कर्मचारियों से भी उलझ पड़ी।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment