­

Tuesday, September 22, 2020

तेजधार हथियार से पति ने पत्नी पर किया वार, मामला दर्ज

loading...

 

जिला चंबा के बनीखेत क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला घर का काम कर रही थी। इसी बीच महिला का पति आया और महिला को बेवजह पीटने लगा।

जब महिला ने मारपीट का कारण पूछा तो व्यक्ति ने गुस्से में आकर महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए और व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी चंबा अरुण कुमार ने मामले की पुष्टि की।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top