जनता पार्टी से लेकर के बीजेपी तक संगठन के लिए मिलकर किया कार्य…
नाहन से तीन बार विधायक तथा एक बार मंत्री रही श्यामा शर्मा के अचानक हुए निधन पर न केवल बीजेपी में बल्कि कांग्रेस सहित तमाम क्षेत्र में शोक की लहर है। तो वही जनता पार्टी से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में जिन लोगों को आज भाजपा में विशेष स्थान मिला हुआ है वह भी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। नाहन में पहली बार भाजपा का भगवा सिर्फ और सिर्फ श्यामा शर्मा ने ही फहराया था।
जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने इसे एक बड़ी राजनीतिक क्षति करार देते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। बड़ी बात तो यह है कि विनय गुप्ता की आंखों में पानी था और गला ढूंढा हुआ था। विनय गुप्ता ने कहा कि श्यामा शर्मा से उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर में बहुत कुछ सीखा है। राजनीतिक गतिरोध जो मर्जी रहे हो, मगर सुख-दुख में हमेशा श्यामा शर्मा पूछती रहती थी।
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री रही श्यामा शर्मा ने संगठन के लिए बहुत कार्य किया है। उन्होंने भाजपा नेत्री के दुख पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति की कामना की है। बता दें कि विनय गुप्ता के ग्राम प्रधान से लेकर जिला परिषद तक के सफर में श्यामा शर्मा का बड़ा साथ रहा है। वहीं, जिला सिरमौर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सोलंकी, जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर सहित तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार को दुख सहने की शक्ति की कामना करी।
from HIM NEWS
No comments:
Post a Comment