
शादी से लौट रहे एक युवक पर मानपुरा में रास्ता रोक कर एक दर्जन से ज्यादा युवाओं ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। युवक को बचाने में दो लोग भी हमले में बुरी तरह घायल हो गए। किसी तरह से अन्य लोगों के आने पर युवक को इन लोगों के चंगुल से छुड़ाया गया। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराने के बाद एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बेली खोल निवासी भजन लाल अपने किसी रिश्तेदार के घर में शादी में गया था। शादी में उसकी दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। देर रात्रि करीब 11 बजे जैसे ही भजन लाल जगपाल के साथ शादी से घर लौट रहा था तो अचानक वहां वह लोग आ गए जिसके साथ उसकी बहस हुई थी।
उन्होंने तलवार, दराट, हॉकी से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। डीएसपी नवदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने भजन लाल के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लियाहै।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment