­

Monday, September 28, 2020

ऊना:ट्रैक्टर रैली निकाल किया कृषि विधेयकों का विरोध

loading...

 


हरोली(ऊना)। हरोली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर कृषि विधेयकों का विरोध जताया। कांगड़ से हरोली तक ट्रैक्टरों पर सवार होकर कांग्रेसियों ने किसानों की आवाज को बुलंद करते हुए तत्काल प्रभाव से इन विधेयकों को निरस्त करने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

इस दौरान किसानों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसानों को ठगने का आरोप लगाया। कहा कि यह बिल किसी भी तरह से किसान हित में नहीं है। इस सरकार ने समर्थन मूल्य को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। उन्होंने इन विधेयकों को काला कानून बताया है। कहा कि किसानों गुमराह किया जा रहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। यदि ऐसा है तो बिल में इसे इंगित क्यों नहीं किया गया। कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन सरकार किसान को अधमरा करने पर आ गई है। कहा कि प्रदेश सरकार को इस विकट परिस्थिति में यह बिल लागू नहीं करना चाहिए था। पहले प्रदेश के किसानों को विश्वास में लिया जाना बेहद जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान हित में है और यदि प्रदेश की भाजपा सरकार ने केंद्र के हाथों हिमाचल के किसान व बागवान के हितों को बेचने का काम किया है। कहा कि हम किसान, मजदूर व बागवान से वायदा करते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर इस प्रकार के जनविरोधी विधेयकों को रद्द किया जाएगा, ताकि किसान बागवान मजदूर को कोई खौफ ना रहे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, हरोली कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, सुभद्रा देवी, त्रिलोचन सिंह, सुमन ठाकुर, दिनेश शर्मा, प्रेम कंवर, मेहताब सिंह ठाकुर, अमित ठाकुर, प्रशांत राय व अन्य मौजूद रहे।

गांधी जयंती पर हर ब्लॉक में होगी ट्रैक्टर रैली

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने बताया कि कृषि विधेयकों के विरोध में ऊना जिले हर ब्लॉक में ट्रैक्टर रैली निकाल कर किसानों के हकों के लिए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। कहा कि हर ब्लॉक में प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाल किसान भाइयों की आवाज बुलंद की जाएगी।



FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top