हिमाचल में कमजोर हो चुके मानसून के बीच आज हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल बरसे। बता दे कि करीब एक महीने बाद आज सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों में राहत की बौछारें गिरी हैं। इस वर्ष अन्य वर्षों के मुकाबले बरसात में बारिश काफी कम हुई है। बरसात के अंत में बारिश न के बराबर हुई है। एक महीने के अंतराल में आज बारिश हुई है, जिससे जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं लोगों को गर्मी से भी छुटकारा मिला है।
बता दे कि आज नाहन में अधिकतम तापमान 27.0, कल्पा में 25.2, कांगड़ा में 32.6, सुंदरनगर में 32.7, चंबा में 31.4, शिमला में 24.2, केलांग में 23.0 , ऊना में 37.2, भुंतर में 33.4, बिलासपुर में 33.0, हमीरपुर में 32.8, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 27.2 और डलहौजी में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
from HIM NEWS
No comments:
Post a Comment