­

Monday, September 21, 2020

हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग आज से तीन लम्बे रूटों पर बसों को भेजेगा

loading...

 

केलांग में लंबे रूटों पर बस न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को ज्यादा पैसे देकर टैक्सियों में जाना पड़ता था। लेकिन अब हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग आज लम्बे रूटों पर बस सेवाएं शुरू करने जा रहा है। जिससे लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। निगम तीनों रूटों पर लंबी दूरी की बसों को चलाएगा। साथ ही अब फोन से सीट की बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने कोविड-19 के चलते सभी यात्रियों से यात्रा करते समय मास्क का प्रयोग करने की अपील की है।

बता दे कि आज से केलांग से शिमला के लिए एक बस चलाई जा रही है। यह बस दोपहर 12.30 केलांग से मनाली होकर शिमला को रवाना होगी। केलांग के लिए शिमला से शाम सात बजे बस चलेगी। दूसरी बस सुबह 4.30 बजे जाहलमा वाया केलांग से करसोग होते हुए रिकांगपिओ के लिए जाएगी। रिकांगपिओ से शाम पांच बजे बस जाहलमा के लिए भी निकलेगी। तीसरी बस सेवा सुबह सात बजे उदयपुर से वाया त्रिलोकनाथ व केलांग होकर धर्मशाला के लिए आरंभ होगी।


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top