
हिमाचल से संबंध रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में हिमाचल भाजपा ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान कंगना रनौत के समर्थन में कहा कि जिस प्रकार से शिवसेना सरकार ने कंगना का घर महाराष्ट्र में तोड़ा वह पूर्ण रूप से गलत है और सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है।
कंगना रनौत बनाम महाराष्ट्र सरकार का मुद्दा लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। न केवल हिमाचल प्रदेश में बल्कि देश के कई हिस्सों में कंगना रनौत के समर्थन में रैलियां निकाली जा रही हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि पूरा हिमाचल और पूरा देश कंगना रनौत की सच्चाई के साथ खड़ा है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment