­

Monday, September 28, 2020

मंडी: सतलुज नदी में गिरी कार, मां-बेटी की मौत , एक घायल

loading...

हिमाचल के मंडी जिले के करसोग उपमंडल के तत्तापानी पर बने पुल के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार में सवार मां और बेटी की मौत हो गई। यह कार करसोग से शिमला की ओर जा रही थी। गाड़ी में सवार पिता और बेटी को चोटें आई है। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। इस वाहन को मालिक दीवान सिंह चला रहे थे। दीवान सिंह मंडी में नायब तहसीलदार निर्वाचन कार्यरत हैं। सुन्नी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर बाद कार में सवार लोग करसोग से शिमला की ओर जा रहे थे। तत्तापानी पुल क्रॉस करने के बाद सुन्नी की तरफ गाड़ी ने करीब पौना किलोमीटर का सफर तय किया था कि कार में सवार सभी लोग खाना खाने के लिए फिर से तत्तापानी की ओर मुड़ गए।

लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद कार अनियंत्रित होकर रेलिंग के ऊपर से सतलुज नदी में जा गिरी। गाड़ी के गिरने की आवाज को सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से गाड़ी में सवार चारों लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी ले जाया गया। डॉक्टरों ने मीना ठाकुर पत्नी दीवान सिंह ठाकुर उम्र 42 साल और नताशा ठाकुर पुत्री दीवान सिंह ठाकुर उम्र 13 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीवान सिंह उम्र 47 साल और विपाशा ठाकुर पुत्री दीवान सिंह ठाकुर को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को हादसे के दौरान कुछ चोटें आई हैं। दीवान सिंह तहसील निहरी डाकखाना झुंग्गी गांव चडोग के रहने वाले हैं। सुन्नी थाना के सब इंस्पेक्टर जयदेव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 


from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top