­

Wednesday, September 16, 2020

होम आइसोलेशन में रखी कोरोना संक्रमित महिला पहुंच गई द्रम्‍मण, प्रशासन ने किया मामला दर्ज

loading...

 कांगड़ा उपमंडल में कोरोना संक्रमित पर नियमों की पालना न करने पर मामला दर्ज किया गया है कोरोना संक्रमित महिला को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया था। लेकिन महिला संक्रमित होने के बावजूद शाहपुर हलके के द्रम्‍मण पहुंच गई। इस दौरान महिला कितने लोगों के संपर्क में आई होगी इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग जानकारी ले रहा है । महिला की एक गलती के चलते कितने लोग कोरोना के संक्रमण में आए होंगे इसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि संक्रमित महिला बस से शाहपुर होते हुए द्रमण पहुंची थी महिला के घर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे तो महिला घर पर नहीं थी और यह जानकारी मिली कि महिला द्रम्‍मण चली गई है।


मामले की जानकारी देते हुये उपमंडलाधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया कि कांगड़ा उपमंडल के तहत एक स्त्री जो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसने होम आइसोलेशन में रहना स्वीकार किया था। प्रशासन द्वारा उसे आइसोलेशन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। जिसके बाद उसके विरुद्ध प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए एफआइआर दर्ज करवाई है।

कोरोना पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन के नियमों का सख्ती से पालन करें। बीएमओ तियारा डाॅक्‍टर संजय भारद्वाज ने कांगड़ा प्रशासन के पास शिकायत दी थी कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जब महिला को घर लेने पहुंची तो महिला द्रम्‍मण गई हुई थी, जिसकी जानकारी कांगड़ा प्रशासन को दी और प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है

FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top