­

Friday, September 11, 2020

हिमाचल में अब इतने हजार की आबादी वाले शहर बनेंगे नगर निगम

loading...
हिमाचल प्रदेश में पहले 50 हजार आबादी वाले शहरों को नगर निगम बनाने का प्रावधान था। लेकिन संशोधन के लिए बुधवार को शहरी विकास मंत्री ने विधानसभा पटल पर नगर निगम अधिनियम 1994 का संशोधन रखा है। जिसके बाद इसे सहमति दी जाएगी। जिसके चलते अब प्रदेश में 40 हजार आबादी वाले शहर नगर निगम बनाए जाएंगे।
बता दें कि सोलन, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, मंडी और पालमपुर शहरों की आबादी 50 हजार से कम है। ऐसे में सरकार ने नगर निगम बनाने के लिए नियमों में संशोधन करने का फैसला लिया है। सोलन और बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ शहर जनसंख्या के हिसाब से ठीक है और साथ ही इसकी आबादी 40 हजार तक है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top