­

Friday, September 11, 2020

कंगना रनौत के समर्थन में उतरी अर्की भाजपा

loading...


हिमाचल की बेटी कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में बीएमसी की कार्यवाही से प्रदेश के लोगों में भारी गुस्सा है। भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य संगठनों ने उद्धव सरकार के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किए। मुंबई में हिमाचल की बेटी कंगना रनौत का मकान तोडऩे की अर्की भाजपा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौके पर जया नंद, राकेश ठाकुर, नीम चंद, प्रभा भारद्वाज, रूप सिंह, महेंद्र ठाकुर, रीना भारद्वाज, जयदेव शर्मा, अनिल शर्मा, हेमराज ठाकुर, उर्मिला शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top