­

Tuesday, September 1, 2020

स्लेटपोश मकान गिरने से मलबे में दबी बुजुर्ग महिला

loading...
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। बल्ह पंचायत के गांव मौहीं में तीन कमरों का स्लेटपोश मकान ढह जाने के कारण एक बुजुर्ग महिला मलबे की चपेट में आ गई। इससे बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई हैं जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
घायल महिला की पहचान बिशनी देवी पत्नी शंकर दास निवासी बल्ह पंचायत के गांव मौहीं के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बाद बुजुर्ग बिशनी देवी का तीन कमरों का स्लेटपोश मकान ढह गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय बिशनी देवी घर पर अकेली थी।
परिवार के दूसरे सदस्य सत्संग सुनने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। हादसे की सूचना पर गांव के लोगों ने मलबे में दबी बुजुर्ग को बाहर निकाला और उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। मकान ढहने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top