­

Thursday, September 10, 2020

कोरोना से 5 और लोगों की मौत, 317 नए पॉजिटिव केस

loading...


हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को कोरोना से 5 और लोगों की मौत हो गई है। जानकरी के अनुसार सोलन जिला में आज 2 मौतें हुई हैं। इनमें सोलन के देहूंघाट का रहने वाला 63 वर्षीय व्यक्ति व परवाणु की 32 वर्षीय गर्भवती महिला शामिल है। सोलन के देहूंघाट निवासी व्यक्ति की आईजीएमसी शिमला ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी जबकि परवाणु की महिला ने एमएमयू में सिजेरियन के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि नवजात शिशु सुरक्षित है। वहीं आईजीएमसी शिमला में सिरमौर गिरिपार क्षेत्र के नघेता के 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई। इसके अलावा ऊना जिला में कोरोना ने 26 वर्षीय मीडिया कर्मी को अपना शिकार बनाया। वहीं मोहाली में कोरोना पॉजिटिव पाई गई कैंसर पीड़ित जिला कांगड़ा के धीरा की महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई है। उक्त महिला यहां माइग्रेट होकर आई थी। बताया जा रहा है कि टांडा में हुई महिला की मौत को हिमाचल में नहीं गिना जाएगा।

वहीं बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 317 नए मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर में 15 चम्बा में 48, कुल्लू में 7, मंडी में 5, सिरमौर में 40, हमीरपुर में 28, शिमला में 19, कांगड़ा में 36, किन्नौर में 1, सोलन में 69 और ऊना में 49 लोग शामिल हैं। शिमला में आए 19 मामलों में आईजीएमसी में भर्ती 9 लोग, चक्कर कोर्ट से 2, विधानसभा में ड्यूटी देने वाला एक पुलिस जवान और भट्टाकुफर की रहने वाली एक महिला, विकासनगर का एक व्यक्ति, सैंजोली के 2 व्यक्ति, शोघी की एक महिला, केएनएच में एक महिला व ठियोग का एक व्यक्त्ति पॉजिटिव है। मंडी जिला में आए 5 मामलों में एक हैल्थ सुपरवाइजर, सरकाघाट के लोहाखर की 69 वर्षीय महिला, पंजेठी का 60 वर्षीय व्यक्ति, रैजीडैंट ब्लॉक कोटली का एक व्यक्ति व एक कंपनी में कार्यरत 41 वर्षीय शामिल है। प्रदेश मेंअब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8147 पहुंच गई है।

सोलन जिला में 69 नए मामलों में ग्रीन वैली देहूंघाट में 63 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है जिसकी बुधवार को मौत हो गई है। वहीं एमएमयू में 44 वर्षीय व्यक्ति, बोहली सोलन में 70 व 24 वर्षीय महिलाएं, सुल्तानपुर में 32 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कथेड़ में 55 वर्षीय व्यक्ति, सीएमओ कार्यालय सोलन में 29 वर्षीय महिला, क्लीन में 30 वर्षीय व्यक्ति, एसबीआई सोलन में 39 वर्षीय व्यक्ति, शामती में 42 वर्षीय व्यक्ति, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 53 वर्षीय व्यक्ति, नालागढ़ के वार्ड नंबर-6 में 47 वर्षीय व्यक्ति व 18 वर्ष का युवक, पुलिस थाना परवाणु में 36, 37 व 50 वर्षीय पुलिस कर्मी, परवाणु के सैक्टर-4 में 27 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर-1 परवाणु में एक, आईएचएसडीपी परवाणु में 26 व 31 वर्षीय 2 व्यक्तियों के अलावा 2 वर्ष की बच्ची व 30 वर्षीय एक महिला, सैक्टर-एक परवाणु में 31 वर्षीय व्यक्ति। परवाणु के ही सैक्टर-1 में एक और व्यक्ति, सनवारा में भी 32 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा राजपुरा में एक, अभीपुर नालागढ़ में एक, चौकीवाला में एक, मल्कू माजरा में एक, फ्रैंड्स कालोनी नालागढ़ में एक, डीएफओ कार्यालय नालागढ़ में एक, वार्ड नंबर-7 नालागढ़ में एक, मखनू माजरा में एक, डाडी भोला में एक, भाटिया में एक, भूड, दभोटा व झिड़ीवाला में कोरोना संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया है। देर रात आए अन्य मामलों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

सिरमौर जिला में पॉजिटिव आए 40 नए मामलों में नघेता से 40 वर्षीय पुरुष, टपरा व शिलाई के 49 वर्षीय पुरुष, नया बाजार नाहन से 48 वर्षीय पुरुष, अमरपुर मोहल्ला नाहन से 28 वर्षीय पुरुष, एचपीएसईबी कालोनी शक्तिनगर से 52 वर्षीय पुरुष, गांव ढाड़ा कांडो से 70 वर्षीय पुरुष, कोलर से 22 वर्षीय पुरुष, शमशेरपुर पांवटा साहिब से 52 वर्षीय पुरुष, सूर्या कालोनी पांवटा साहिब से 49 वर्षीय महिला, भटियार शिलाई की 23 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय पुरुष, अमरपुर मोहल्ला नाहन की 23 वर्षीय महिला, सराहां से 31 वर्षीय पुरुष, बरोग बनेड़ी से 55 वर्षीय पुरुष, पातलियों मालवा से 37 वर्षीय पुरुष, बद्रीपुर क्षेत्र से 7 वर्षीय बच्चा, 15 वर्षीय लड़का, 20 वर्षीरू पुरुष, 35 वर्षीरू पुरुष, 35 व 45 वर्षीय महिला, पुलिस स्टेशन पांवटा साहिब से 31, 36, 41 और 44 वर्षीय पुरुष, सीएच ददाहू से 42 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय पुरुष, सीएचसी संगड़ाह से 34 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरुष ग्राम महत, पच्छाद, कुंजा मतरलियों की 69 वर्षीय महिला, सालवाला गोरखुवाला से 40 वर्षीय पुरुष, कोलर से 25 वर्षीय पुरुष, सैनवाला से 25 वर्षीय पुरुष, सतौन कमरऊ से 51 वर्षीय पुरुष, पीएचसी कांटी मशवा से 31 वर्षीय पुरुष, जोगीबन संभूवाला से 35 वर्षीय पुरुष, नड्डी सतौन से 32 वर्षीय पुरुष, वन कालोनी पांवटा साहिब से 33 वर्षीय पुरुष व तिरुपति लाइफ साइंस सूरजपुर से 52 वर्षीय पुरुष शामिल है। इसके अलावा 27 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

हमीरपुर जिला में 28 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में भर्ती सरकाघाट क्षेत्र का 54 वर्षीय व्यक्ति, प्राथमिक संपर्क के कारण बिझड़ी की 61 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति और बड़सर के गांव बाहिना के 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा नालागढ़ से लौटा गांव बड़सर का 32 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। ये चारों लोग पहले गृह संगरोध में रखे गए थे। वहीं देर रात 23 नए मामलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा जिला में नवजात बच्चे समेत 21 लोग ठीक हुए हैं।

बिलासपुर जिला में 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 10 मामले झंडूता क्षेत्र से संबंधित है, जबकि 3मामले घुमारवीं क्षेत्र से हैं और एक मामला सदर बिलासपुर से है। इनमें रोपड़ी गांव का 35 वर्षीय पुरुष, झंडू गांव का 7 और 8 वर्ष के 2 बच्चे, 35 व 58 वर्षीय 2 पुरुष, जम्मू से आया संडयार गांव का 44 वर्षीय पुरुष व उधमपुर से आया 27 वर्षीय पुरुष, मोहाली से आऐ दुहाक गांव के 29-29 वर्षीय 2 पुरुष, पॉजिटिव के संकर्प में आया रोपड़ी गांव का 1 व 7 वर्ष के 2 बच्चे, संभाल यूपी से आए तलाई गांव के 36 वर्षीय पुरुष व 5 वर्ष का बच्चा और आशा मजारी का 35 वर्षीय पुरुष (आईएलआई मरीज) पॉजिटिव पाया गया है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top