­

Wednesday, September 2, 2020

हिमाचल में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 123 नए मामले आए सामने

loading...

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 2 सोलन जिला च एक मौत शिमला में हुई है। प्रदेश में अब कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 41 पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार देर रात सोलन के नालागढ़ में कोरोना से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बद्दी की वर्धमान सोसायटी की रहने वाली इस महिला को खांसी व सांस लेने में तकलीफ होने पर नालागढ़ अस्पताल लाया गया था, जहां पर दसका कोरोना टैस्ट हुआ जोकि पॉजिटिव आया। अस्पताल में उसकी अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिस कारण उसे एमएमयू अस्पताल कुमारहट्टी रैफर किया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को सोलन जिला के बीबीएन में हिल व्यू के रहने वाले एक 35 वर्षीय पुरुष व आईजीएमसी शिमला में लक्कड़ बाजार की रहने वाली 42 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

वहीं प्रदेश में मंगलवार को 123 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक मामले सिरमौर में 34, बिलासपुर में 27, ऊना में 17, कांगड़ा में 16, शिमला में 14, हमीरपुर में 8, सोलन में 5 व चम्बा में 2 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा प्रदेश में आज 175 लोग ठीक हुए हैं। इनमें सोलन में 69, सिरमौर में 47, कांगड़ा में व चम्बा में 10-10, हमीरपुर व मंडी में 9-9, शिमला में 8, कुल्लू में 7, किन्नौर में 4 व बिलासपुर में 2 लोग ठीक हुए हैंं। चम्बा जिला में भटियात क्षेत्र की कुडणु पंचायत में चंडीगढ़ से लौटा 47 वर्षीय पुरुष व ग्राम पंचायत जडेरा की 60 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

बिलासपुर जिला में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सीएमओ ऑफिस बिलासपुर से 3 मामले, फैडरेशन केमिस्ट शॉप से एक, ओहर से 18 व 39 वर्षीय पुरुष व कोठीपुरा में निर्माणाधीन एम्स साइट से 21 मामले जिनमें 50, 19, 42, 38, 25, 19, 24, 19, 40, 28, 18, 18, 26, 31, 33, 35, 50, 45, 32, 28 व 24 वर्षीय श्रमिक शामिल हैं। हमीरपुर जिला में आए 8 मामलों में 27, 28, 5, 32, 25, 46 और 33 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा 35 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि इन लोगों के सैंपल 30 अगस्त को लिए गए थे।सोलन जिला कोरोना संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए हैं। इनमें बीबीएन क्षेत्र से एक 35 वर्षीय पुरुष व 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। वहीं एक महिला नालागढ़ अस्पताल में पॉजीटिव आई है। इसके अलावा सोलन अस्पताल के सिजेरियन सैक्शन में एक प्रसूता महिला पॉजीटिव पाई है। महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल का गायनी वार्ड व ऑप्रेशन थियेटर सील कर दिया गया है।

सिरमौर जिला में पॉजिअिव पाए गए 34 लोगों में कच्चा टैंक नाहन की 63 वर्षीय महिला, मोलोंवाला की 28 वर्षीय महिला, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी नाहन से 25 वर्षीय पुरुष, बड़ा चौक नाहन की 26 वर्षीय महिला, जेबीटी नाहन से 28 वर्षीय पुरुष, कोलर से 15 व 12 साल के बच्चे, 72 और 42 वर्षीय महिला, बद्रीपुर से 36, 31 व 36 वर्षीय पुरुष और 22 वर्षीय महिला, कुंजा मतरालियों से 27 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय पुरुष और 38 वर्षीय महिला, नितिन फार्मा पांवटा साहिब से 47 और 49 वर्षीय पुरुष, माजरा से 24 और 43 वर्षीय पुरुष, डॉ. वाईएसपीजीएमसी नाहन से 40 और 24 वर्षीय महिला, आदर्श कालोनी पांवटा साहिब से 38 वर्षीय पुरुष, गुलाबगढ़ से 27 वर्षीय पुरुष, यशवंत विहार कालोनी पांवटा साहिब से 40 वर्षीय पुरुष, पुरूवाला से 29 वर्षीय पुरुष, बाईपास रोड पांवटा साहिब से 21 वर्षीय महिला, एकता कालोनी से 28 वर्षीय पुरुष, जारजा रोड यशवंत विहार से 52 वर्षीय पुरुष, आईडीबीआई नाहन से 38 वर्षीय पुरुष, मुस्लिम बस्ती सैनवाला की 5 साल की बच्ची, कच्चा टैंक नाहन से 14 वर्षीय पुरुष, नाहन से 25 वर्षीय पुरुष व अमरपुर मोहल्ला नाहन से 32 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

ऊना जिला में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें बीडीओ कार्यालय अम्ब में कार्यरत धुसाड़ा की 52 वर्षीय महिला कर्मी और उसका 52 वर्षीय पति पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं ऊना के रायपुर सहोड़ा में एक वर्षीय बच्ची संक्रमित हुई, जिसकी मां (स्वास्थ्य कर्मी) पहले पॉजिटिव आ चुकी है। इसके अलावा संक्रमित के संपर्क में आया अम्ब के अठवां का 27 वर्षीय युवक, सूरजपुर से लौटा गगरेट के मवा कहोलां का 65 वर्षीय व्यक्ति, यूपी से लौटा ऊना के जनकौर का 35 वर्षीय युवक, यूपी से अम्ब आया 10 वर्षीय बच्चा, संक्रमित के संपर्क में आए गगरेट नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 का 35 वर्षीय और वार्ड नंबर-1 की 62 वर्षीय महिला व गगरेट उपमंडल के अंबोटा का 51 वर्षीय व्यक्ति, उपमंडल गगरेट के जीतपुर बेहड़ी के एक उद्योग का 19 वर्षीय कामगार, कुवैत से लौटा हरोली के विलना में 34 वर्षीय युवक, यूपी से लौटा हरोली के नंगल कलां का 31 वर्षीय युवक, दिल्ली से लौटा उपमंडल हरोली के दुलैहड़ का 47 वर्षीय व्यक्ति और संक्रमित के संपर्क में आया उपमंडल हरोली के बाथू का 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।

शिमला जिला में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें आईजीएमसी में 12 दिन का नवजात भी शामिल है, जिसकी मां दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी। वहीं न्यूरोलॉजी विभाग का एचओडी डॉक्टर, 23 वर्षीय पुरष, जाखू से 54 वर्षीय और 23 वर्षीय महिला और जामा मस्जिद से एक, सिमिट्री से एक और आईजीएमसी में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वहीं देर शाम आए 5 मामलो में 3 मामले आईटीबीपी रामपुर के हैं जबकि 2 मामले शिमला शहर के हैं। इनमें एक मामला फ्लू ओपीडी आईजीएमसी का है जबकि दूसरा मामला आईजीएमसी के ट्राय वार्ड का है। वहीं आज शिमला में ट्राय वार्ड में एक 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई जोकि लक्कड़ बाजार की रहने वाली थी। इसक रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। शिमला सीएमओ सुरेखा चोपड़ा ने इन मामलों की पुष्टि की है।

कांगड़ा जिला में सामने आए 16 मामलों में डुगला सुधेड़ की 26 वर्षीय महिला, मधेड़ का 32 वर्षीय पुरुष, जयसिंहपुर के संघोल का 24 वर्षीय पुरुष, टांडा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत उत्तर प्रदेश की 27 व ज्वाली की 28 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारी, वर्तमान में टांडा में कार्यरत मंदल का 42 वर्षीय पुरुष व हरिपुर देहर की 42 वर्षीय महिला सैनिटाइजेशन वर्कर, देहरा के 62 व 56 वर्षीय पुरुष, सिहोलपुरी शाहपुर का 23 वर्षीय पुरुष, दिल्ली से आया मलाकड़ का 45 वर्षीय सेना का जवान और वैस्ट बंगाल से आए समलेटा लंज के 35, 24, 25, 24 व 22 वर्षीय पुरुष जोकि क्वारंटाइन सैंटर में रह रहे थे, पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा जिला में आज 10 लोग ठीक हुए हैं।
from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top