
मंडी : मंडी शहर पुरानी मंडी स्थित माता जालपा मंदिर से चोरी सोने की नत्थ पुलिस ने बरामद कर ली है तथा मामले में 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान लोकेश कपूर और तरुण कुमार के रूप में हुई है, वहीं देवेंद्र कुमार पर चोरी की संपत्ति खरीदने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि सिटी पुलिस चौकी मंडी में 15 सितम्बर को माता जालपा मंदिर पुरानी मंडी से सोने की नत्थ चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने चोरी की गई नत्थ को बरामद कर लिया है। एस.पी. मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment