­

Sunday, September 6, 2020

24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्‍ध परिस्थतियों में मौत

loading...
जिला कांगड़ा में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है विवाहिता ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, मामले में विवाहिता के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला उपमंडल जयसिंहपुर के तहत बालकरूपी पंचायत के झमेतर गांव में पेश आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता ईशा की दो साल पहले शादी हुई थी और उसकी छह माह की बेटी भी है।
मृतका के भाई संजीव मिन्हास ने बताया कि उसकी बहन की शादी दो वर्ष पहले बालकरूपी निवासी अजय कुमार से हुई थी। संजीव ने बताया कि उसकी बहन की सास व पति पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहे थे। दो दिन पहले उसकी बहन का पति लुधियाना चला गया। संजीव ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे बहन की मां से बात हुई थी। उन्‍होंने आरोप लगाया कि उसकी बहन का शव पुलिस व उनके आने से पहले ही उतार दिया था।
आज सुबह बालकरूपी के पंचायत प्रधान द्वारा सूचना दिए जाने पर टिक्कर (पंचरुखी) से लड़की के मायके वाले बालकरूपी गांव पहुंचे। गुस्साए मायके वालों ने उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए लड़की के ससुराल वालों के घर मे तोड़फोड़ भी की। लंबागांव पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top