
हिमाचल प्रदेश में धीरे -धीरे मानसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है। आने वाले दिनों में मानसून प्रदेश से वापसी की तरफ रुख करेगा। हिमाचल से 20 सितंबर के बाद मानसून की वापसी मानी जा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। नौ सितंबर के बाद से पूरे प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ वर्षों के आंकड़ों को आधार माना जाए तो औसतन 24 सितंबर को मानसून की वापसी हुई है। हालांकि जो बादलों की गति है उससे माना जा सकता है कि तीन से चार दिन पहले मानूसन प्रदेश से विदा हो सकता है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है प्रदेश से 24 सितंबर तक मानसून वापस लौटने की संभावना है। नौ सितंबर से मौसम साफ रहेगा।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment