
कांगड़ा जिला में शुक्रवार को कोरोना से 2 महिलाओं की मौत हो गई है। इनमें धर्मशाला के समीपवर्ती तंगरोटी गांव की 55 वर्षीय व परौर की 67 वर्षीय महिला शामिल है। तंगरोटी गांव की महिला की मृत्यु के पश्चात कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को 51 नए मरीज कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 47 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह तंगरोटी की ही 35 वर्षीय महिला, पुराना कांगड़ा की 62 वर्षीय महिला तथा टीएमसी की 41 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इन्हें इंस्टीच्यूशनल आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा देर रात 47 और नए मामले सामने आए हैं।
सीएमओ ने बताया कि योल के 35 व 31 वर्षीय व्यक्ति, घरोह का 54 वर्षीय व्यक्ति, जसूर की 15 वर्षीय लड़की और कांगड़ा के टांडा की 27 वर्षीय युवती स्वस्थ हुई है। इसके अलावा इंदौरा के मीलवां का 25 वर्षीय युवक, सूरजपुर का 35 वर्षीय व्यक्ति, ओलेरियां का 52 वर्षीय व्यक्ति, दरंग के लूणा बड़ोह का 38 वर्षीय व्यक्ति, योल कैंट का 30 वर्षीय व्यक्ति तथा पालमपुर के होल्टा कैंप के 36, 39, 37 तथा 36 वर्षीय व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि टांडा का 23 वर्षीय युवक, योल कैंट का 27 वर्षीय युवक तथा योल कैंट की 13 वर्षीय बच्ची सहित 30 अन्य कोरोना संक्रमित मरीज भी ठीक होकर घर चले गए हैं।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment