­

Sunday, September 13, 2020

सोमवार सुबह 11 बजे तक केस वापस नहीं लिया तो होगा घेराव:कुल्लू कांग्रेस ने दी चेतावनी

loading...
कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार सुबह 11 बजे तक केस को वापस लेने की चेतावनी दी है, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय कुल्लू का घेराव करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और विधायक के बेटे पर भाजपा नेताओं द्वारा जो मामला दर्ज करवाया गया है वह पुलिस पर दबाव बनाकर कराया गया है।।उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है और प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से बेलगाम हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सरकार के एजेंट का काम कर रहा है। बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चूडिय़ां नहीं पहनी हैं।कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू पुलिस को घटना की जानकारी पहले दी गई थी लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि एसपी कार्यालय के ठीक पीछे मेरी संपत्ति है जो सुरक्षित नहीं है और परिवार भी असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अगर कल सुबह तक भाजपा नेताओं के कहने पर दर्ज किए गए मामले वापस नहीं लिए गए तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top