­

Sunday, August 23, 2020

फोन पर अब भी MIUI 12 का इंतजार, नई लिस्ट में देखें कब मिलेगा अपडेट

loading...

नई दिल्ली
शाओमी का कस्टम यूजर इंटरफेस यूजर्स के लिए कई शानदार फीचर्स लेकर आया है। कंपनी ने हाल ही में MIUI 12 अपडेट अनाउंस किया है और इसका रोलआउट भारत में यूजर्स के लिए शुरू कर दिया गया है। अगर आप भी शाओमी यूजर हैं और लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं तो हम नई अपडेटेड लिस्ट आपके लिए लेकर आए हैं। रेडमी, Mi और पोको डिवाइसेज को MIUI 12 का अपडेट कब मिलेगा, आप लिस्ट देखकर जान सकते हैं।
शाओमी अपना लेटेस्ट MIUI 12 अपडेट कई बैच में रोलआउट करेगा और इसकी शुरुआत हो चुकी है। पहले यह अपडेट यूजर्स को जून में मिलना था लेकिन कुछ वजहों से इसे टालना पड़ा और लंबी टेस्टिंग के बाद अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया। अब फ्लैगशिप डिवाइस से शुरू कर बाकी डिवाइसेज तक यह अपडेट पहुंचाया जाएगा। इसमें पूरी तरह नए यूआई के अलावा ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस और सुपर वॉलपेपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही नए कैमरा फीचर्स भी इस अपडेट में ऐड किए गए हैं।
पहला बैच (अगस्त)
– Redmi K20 Pro (पहले ही रिलीज)
– Redmi K20 (पहले ही रिलीज)
– Poco X2 (पहले ही रिलीज)
– Mi 10 (अपडेट आउट)
– Redmi Note 9
– Redmi Note 9 Pro
– Redmi Note 8
– Redmi Note 8 Pro (अपडेट आउट)
– Redmi Note 7
– Redmi Note 7 Pro
दूसरा बैच (सितंबर-अक्टूबर)
– Poco M2 Pro
– Poco F1 (MIUI 12 For Poco F1)
– Redmi Note 7S
– Redmi 8
– Redmi 8A

तीसरा बैच (नवंबर-दिसंबर)
– Redmi 7
– Redmi 7A
– Redmi 6 Pro
– Redmi 6
– Redmi 6A
– Redmi Note 5
– Redmi Note 5 Pro
– Redmi Y3
– Redmi Note 6 Pro

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top