
मंडी जिला के तहत द्रंग क्षेत्र के डायनापार्क में 2 लोगों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया, जिसके चलते पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपी जोगिंद्रनगर के रहने वाले हैं और आपस में दोस्त हैं। पुलिस के मुताबिक महिला 18 अगस्त को जरूरी काम से मंडी आ रही थी। इस दौरान वह पधर में बस के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान संतोष कुमार निवासी बल्ह जोल व रजत सिंह राठौर निवासी मनोह जोगिंद्रनगर की तरफ से अपनी कार में आए। वे दोनों सामान की खरीदारी करने मंडी आ रहे थे और पधर में कार रोककर महिला को लिफ्ट दी।
इस दौरान उन्होंने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया और देर शाम खरीददारी करने के बाद घर वापस जाने लगे तो महिला के मोबाइल पर कॉल कर संपर्क किया और बताया कि वे लोग घर वापस जा रहे हैं, अगर आपको वापस जाना है तो ले चलेंगे, जिस पर महिला उनके साथ जाने को राजी हो गई। दोनों आरोपी महिला को कार में मंडी से ही कटिंडी से डायनापार्क संपर्क मार्ग पर ले गए और वहां जंगल में सड़क किनारे दोनों ने महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ कार के अंदर ही दुष्कर्म किया तथा इसके बाद महिला को पधर में उतार दिया।
दोनों के जाते ही महिला ने पुलिस से संपर्क साधा और पुलिस थाना मंडी पहुंची, जहां दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। महिला दोनों के नाम नहीं जानती थी लेकिन कार का नंबर नोट कर रखा था, जिससे पुलिस ने दोनों आरोपियों को ढूंढ निकाला। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मेडिकल जांच में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है तथा दुष्कर्म करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment