­

Monday, August 10, 2020

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को किया न्यूगल खड्ड पर बने ब्रिज का उद्घाटन-Kangra News

loading...


हिमाचल/पालमपुर- मैंझा के निकट न्यूगल खड्ड पर लगभग दस करोड़ की लागत से बने एक नवनिर्मित पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने साथ लगते लगभग 50 कनाल के एक मैदान का भी दौरा किया। इस मैदान को विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने नेचर पार्क बनाने का सुझाव दिया था। मुख्यमंत्री ने मैंझा के निकट इस स्थान का मुआयना करते हुए कहा कि यहां एक यादगार स्थल बनाया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही वन मंत्री व अन्य अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। भारी बारिश के बावजूद पालमपुर व सुलाह के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री संगम पैलेस ठाकुरद्वारा में पहुंचे, जहां पर उन्होंने सुलाह विधानसभा क्षेत्र की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने 80 करोड़ परियोजनाओं का तोहफा सुलाह विधानसभा सभा क्षेत्र के लोगों को दिया है।

उन्होंने अपने भाषण में जहां विपक्ष पर ताबड़-तोड़ हमले किए, वहीं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का भी बखूबी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार अन्य राज्यों की तुलना में सुखद स्थिति में है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन अब  कोरोना के साथ-साथ जीवन को आगे बढ़ाना जरूरी है। इसके साथ ही आर्थिक गतिविधियों को चलाना अति आवश्यक है ताकि लोग अपने परिवार का पालन-पोषण भलीभांति कर सकें।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने  कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को सही ढंग से हैंडल किया है, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष का रवैया  नकारात्मक रहा है। उन्होंने विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री को आड़े हाथों लेते हुए   कहा कि प्रदेश सरकार की आलोचना करने के बजाए  वह अपने विधानसभा क्षेत्र से कुछ किलोमीटर आगे चलकर पंजाब की सरकार की कारगुजारी देखें  तथा पंजाब लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री  का  मार्गदर्शन करें ।  उन्होंने कहा कि पंजाब, महाराष्ट्र तथा राजस्थान की सरकारें  कोरोना जैसी महामारी से निपटने  हेतु नाकाम साबित हुई है। इन तीनों राज्यों हालात अच्छे नहीं है।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top