­

Saturday, August 22, 2020

ड्यूटी पर जा रहे एसएसबी जवान की हार्टअटैक से मौत

loading...
उपमंडल रामपुर की भड़ावली पंचायत में ड्यूटी पर जा रहे एसएसबी जवान की हार्टअटैक से मौत हो गई। जवान की पहचान 52 वर्षीय नरसिंह मेहता निवासी भड़ावली के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरसिंह मेहता सशस्त्र सीमा बल की 49वीं वाहिनी में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बतौर एएसआई (जीडी) पद पर तैनात थे।
बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर जाने के लिए नरसिंह घर से रवाना हुए तो बीच सफर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। 33 वर्ष पहले मात्र 18 वर्ष की आयु में नरसिंह एसएसबी में भर्ती हुए थे और देश के कई स्थानों पर अपनी ड्यूटी दी।
उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर परिवार समेत समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नरसिंह मेहता का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ मतरेवल गांव लाया गया। एसएसबी के जवानों, परिजनों और ग्रामीणों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। नोकगली स्थित श्मशानघाट पर मेहता की अंत्येष्टि की गई।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top