­

Monday, August 31, 2020

नशे की हालत में पति द्वारा झगड़ा करने पर महिला ने निगला जहरीला पदार्थ

loading...
मंडी जिला के मझवाड गांव में एक महिला ने ससुरालियों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जोगेंद्रनगर अस्पताल से पालमपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पहले आशु कुमार पुत्र भूमि सिंह से हुई थी।
पति, ससुर और जेठ संजय उसे प्रताडि़त करते हैं। पति नशे में अकसर झगड़ा करता है। देर शाम को भी नशे की हालत में उसके साथ झगड़ा और मारपीट की। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top