­

Tuesday, August 18, 2020

पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुटों में मारपीट, मामला दर्ज

loading...
ऊना जिला के उपमंडल हरोली के गांव समनाल में पैसों के लेनदेन को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसके चलते 2 लोगों को गंभीर चोटे आई है। पुलिस ने घायल लोगों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधा सिंह पुत्र मल्ला सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने साले के साथ टाहलीवाल से घर जा रहा था।
इस दौरान उसे जीत सिंह का फोन आया कि वह अपने 1,13,000 रुपये ले जाए। जब वे शाम को समनाल पहुंचे तो वहां पर जीत सिंह और उसका भाई दर्शन सिंह के अलावा एक अन्य व्यक्ति खड़ा था। जब उसने पैसे मांगे तो दूसरे ओर से गाली-गलौज की साथ ही दर्शन सिंह और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की।
हरोली थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि पुलिस ने मारपीट में घायल व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

from HIM NEWS
loading...
loading...

Post Comments

No comments:

Post a Comment

Back To Top