
जिला कांगड़ा में दो भाइयों ने मिलकर पुश्तैनी मकान को लेकर चल रहे विवाद में अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय प्रवीन कटोच निवासी गांव मनियाड डाकघर लंबागांव का पिछले काफी समय से पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद चल रहा था।
इस वजह से अकसर घर में दूसरे-चौथे दिन झगड़ा होता था। यह मकान प्रवीण कटोच ने बनाया था। जिसके कमरों पर उसके दोनों भाइयों ने कब्जा कर रखा है। बताया जा रहा है कि प्रवीन कटोच के दोनों भाई शनिवार को उनके घर पहुंचे और उससे गाली-गलौज व मारपीट की। जिससे प्रवीन कटोच बेसुध होकर नीचे गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें पालमपुर अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही प्रवीन कटोच की बेटी मीनाक्षी देवी पत्नी विक्टर सिंह गांव मनियाड डाकघर लंबागांव ने पुलिस को बताया कि उसके सगे चाचा कुशल और जगदेव कटोच ने मिलकर उसके पिता की गला घोंट कर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई कुशल कटोच व जगदेव कटोच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। लंबागांव पुलिस के थाना प्रभारी अश्विनी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment