
भटियात उपमंडल की ग्राम पंचायत तुरकड़ा में बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई है। यह हादसा सोमवार को पेश आया। महिला की पहचान गायत्रो देवी पत्नी तेजू राम निवासी दरामणी, बनेट के रूप में हुुई। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी लाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने आंगन में खड़ी थी। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से महिला बेहोश हो गई। परिजनों ने महिला को सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया। जहां महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद दाखिल कर लिया गया।खबर लिखे जाने तक महिला की तबीयत में सुधार दर्ज किया गया।
FROM - HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment