
एम्स भेजे जाने की बात अफवाह हुई साबित, भगवान से सब कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ
हिमाचल प्रदेश सरकार में सिरमौर से पद युक्त हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की हालत में अब काफी सुधार बताया जा रहा है। गौरतलब हो कि ऊर्जा मंत्री पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उनका कोविड-19 उपचार चला। इसी दौरान उनको सांस लेने में हुई तकलीफ के चलते शिमला आईजीएमसी आईसीयू में वेंटिलेटर पर रख दिया गया। उनकी हालत की खबर सुनते ही न केवल ऊर्जा विभाग में बल्कि पूरे जिला सिरमौर में भारी चिंता का माहौल था।
यहां तक की कई अफवाहें भी उड़ रही थी। अफवाह तो यह भी थी कि सुखराम चौधरी की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उन्हें दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है। जिसके बाद आईजीएमसी सूत्रों के हवाले से जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि उनकी हालत में पहले से काफी सुधार है। यही नहीं अस्पताल सूत्रों का कहना है कि एम्स भेजे जाने की बात बिल्कुल गलत है। आईजीएमसी शिमला में सभी तरह की सुविधाएं हैं। उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर से हुई बातचीत में उन्होंने भी पुष्टि की कि सुखराम चौधरी की हालत अब पहले से काफी बेहतर है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सुखराम चौधरी की शुगर बढ़ गई थी। जिसके चलते थोड़ी परेशानी हुई थी। वही विधायक रीना कश्यप, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव तोमर, रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे बलबीर चौहान, पांवटा साहिब के पूर्व मंडल अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चौधरी आदि ने अपने अपने ग्राम व जिला सिरमौर के समस्त शक्तिपीठों का ध्यान करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करी। पांवटा साहिब के देवेंद्र चौधरी ने अपने घर पर सुखराम के जल्द स्वस्थ होने के लिए विशेष यज्ञ का भी आयोजन किया।
वही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप नाहन के विधायक राजीव बिंदल कि दूसरी बार कोरोनावायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जो कि एक बहुत बड़ी राहत की बात है। सुरेश कश्यप ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर मास्क तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाना बहुत जरूरी है। वही सुरेश कश्यप ने अपील करते हुए कहा कि जो सुखराम चौधरी या अन्य कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए थे। वह अपना कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं। सुरेश कश्यप व बलदेव तोमर ने कहा कि सुखराम चौधरी जल्दी ठीक होकर फिर से हमारे बीच में होंगे।
क्योंकि सुखराम चौधरी के साथ न केवल जिला सिरमौर की बल्कि पूरे प्रदेश की दुआएं साथ है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर जाने की कोई जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है और राज्यों की तुलना में प्रदेश सरकार के प्रयास सबसे बेहतर साबित हुए हैं।
from HIM NEWS
loading...
loading...
No comments:
Post a Comment